Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश्वर प्रसाद मंडल के निधन पर मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

  •  कहा- योगेश्‍वर बाबू के निधन से एक युग का हो गया अंत 


सुपौल। बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष योगेश्वर प्रसाद मंडल के निधन पर मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने उनके पैतृक गांव फुलकाहा में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी संवेदना प्रकट की।

मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि योगेश्वर प्रसाद मंडल भाजपा सुपौल जिला के स्तंभ थे और उनकी सादगी हम सभी कायल हैं। उन्होंने सुपौल व्यवहार न्यायालय में वरिष्ठ और सफल अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई और जनसंघ और भाजपा से विधानसभा का चुनाव लड़ा। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, नगर परिषद के मुख्‍य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल, वार्ड पार्षद मनमन सिंह, बैद्यनाथ चौधरी, प्रकाश झा, मणि भूषण सिंह, मुखिया बद्री प्रसाद मंडल, विष्‍णुदेव मंडल, महेश्‍वर प्रसाद मंडल, महावीर प्रसाद मंडल, जय नारायण मंडल, शैलेंद्र कुमार, पवन कुमार, अरूण भारती, गणेश मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं