Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

92वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स मीट में भाग लेने पटना रवाना हुई सुपौल की 29 सदस्यीय टीम

 


सुपौल। 10 से 13 जून 2026 तक पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली 92वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स मीट में भाग लेने के लिए सुपौल जिले की 29 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम मंगलवार को सुपौल रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना हुई। खिलाड़ियों के उत्साह और आत्मविश्वास को देखते हुए जिलेवासियों को टीम से बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद है।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सर्वेश झा ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि बिहार एथलेटिक्स संघ के निर्देशानुसार 2 जून 2026 को त्रिवेणीगंज में जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों—अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20, अंडर-22 एवं ओपन वर्ग—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ सर्राफ ने कहा कि इस बार सुपौल की टीम काफी मजबूत और संतुलित है। खिलाड़ियों की तैयारी, अनुशासन और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए जिले को कई स्पर्धाओं में पदक मिलने की पूरी संभावना है।

जिला एथलेटिक्स कोच विकास कुमार एवं वरिष्ठ खिलाड़ी रेणु सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई टीम में बालिका वर्ग से नंदनी कुमारी, सीमा कामत, प्रतीक्षा कुमारी, क्यूटी सिंह, लक्ष्मी कुमारी, ख्याति ठाकुर, मौसम कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, प्रिंसी कुमारी एवं अर्चना कुमारी शामिल हैं।

वहीं बालक वर्ग में आदित्य कुमार, सुमन कुमार, सोनू कुमार, पियूष आनंद, गुलशन कुमार, अंकुश कुमार, गुलशाद अली, सावन कुमार, मो. आसिफ, वैभव विशाल, रुपेश कुमार, नंदकिशोर, मो. मंजूर, उत्सव ठाकुर, शंभू कुमार सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

सुपौल रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों को विदा करने के लिए स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा, राजेश कुमार ठाकुर, जॉनी कुमार सहित कई खेलप्रेमी और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि सुपौल के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं