Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीर बाल दिवस पर हुआ कार्यक्रम, साहिबजादों की शहादत को किया नमन


सुपौल। नगर परिषद के झखराही स्थित मां ट्यूशन सेंटर में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर बाल दिवस के जिला संयोजक नलिन जायसवाल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि यह दिवस सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है।

भाजपा संयुक्त मोर्चा के जिला प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि साहिबजादों ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी लेकिन धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं किया। गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों—अजय सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह—ने मुगलों के अत्याचार के खिलाफ बहादुरी से सामना किया। जोरावर सिंह और फतेह सिंह की हत्या की खबर सुनकर उनकी मां का भी निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी शहादत को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया।

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सारिका कुमारी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमारे बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बच्चों को साहसी और निडर बनने की सीख दी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मलिक, रूपेश गुप्ता और मोहिनी देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में भाग लिया और साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कोई टिप्पणी नहीं