Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : रतनपुर उच्च विद्यालय में खेल मैदान निर्माण का कार्य जारी



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट ललित नारायण उच्च विद्यालय रतनपुर में खेल मैदान निर्माण के लिए घेराबंदी का कार्य जारी है। मनरेगा योजना के तहत निर्माण हो रहे इस मैदान की लागत 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

निर्माण कार्य का निरीक्षण विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र ने किया। उन्होंने बताया कि इस खेल मैदान में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे बच्चों में खेल के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ेगा, साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी।

इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी ने कहा कि खेल मैदान का निर्माण छात्रों के लिए एक नई ऊर्जा और अवसर लेकर आएगा। मनरेगा के कनीय अभियंता राम कुमार साह और रोजगार सेवक दिनेश कुमार ने भी निर्माण कार्य का जायजा लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। खेल मैदान निर्माण को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा गया। यह मैदान क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक महत्वपूर्ण साधन बनेगा।


कोई टिप्पणी नहीं