Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा का सिमराही में हुआ भव्य स्वागत




सुपौल। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा का मंगलवार की संध्या को सिमराही नगर में भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार, भाजपा का संगठन महापर्व पूरे देश में चल रहा है और इसी सिलसिले में विधायक विनोद नारायण झा मधेपुरा में संगठन की समीक्षा के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान वे सिमराही स्थित भाजपा नेता और छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो बैद्यनाथ भगत के आवास पर पहुंचे, जहां नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अंगवस्त्र और पुष्प से स्वागत किया।

विधायक विनोद नारायण झा के साथ प्रदेश मंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा भी मौजूद थे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही गरीब कल्याण योजनाओं और देश के विकास की सराहना करते हुए कहा कि भारत बहुत जल्द विश्व गुरु बनेगा। स्वागत समारोह में नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगड़िया, शक्ति केंद्र प्रमुख मोनू कर्ण, हरिपुर के पूर्व मुखिया वीरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं