सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही और ढोली पंचायतों में मंगलवार को मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान का शिलान्यास किया गया। भपटियाही पंचायत में बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही के प्रांगण में 09 लाख 62 हजार की लागत से खेल मैदान का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, मनरेगा पीओ बसंत कुमार, बीएन कॉलेज के प्राचार्य सूर्य नारायण मेहता, पंचायत समिति सदस्य रमेश मुखिया, सरपंच विजय मंगरदैता ने संयुक्त रूप से ईंट रखकर और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया।
मनरेगा के कनीय अभियंता योगेंद्र पासवान ने बताया कि इस खेल मैदान में रनिंग ट्रेक, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हाई जम्प और स्टोर रूम का निर्माण किया जाएगा। वहीं, ढोली पंचायत में मध्य विद्यालय ढोली के प्रांगण में भी 09 लाख 62 हजार की लागत से खेल मैदान का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर ढोली पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी, पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह और अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं