सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी दक्षिण पंचायत स्थित उमवि दीवानगंज के बूथ संख्या 10 बी पर एक मतदाता की मतदान करते समय अचानक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिलौनी दक्षिण पंचायत के मुखिया कृष्णदेव मंडल के चचेरे भाई 63 वर्षीय लाल बहादुर मंडल पैक्स चुनाव में वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे थे।
जैसे ही श्री मंडल मतदान पर्ची लेने के लिए आगे बढ़े, तभी उनके शरीर में अचानक कंपन होने लगा और वे गिर पड़े। बूथ पर मौजूद अन्य मतदाता और पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत मदद प्रदान की और पुलिस वाहन से सीएचसी प्रतापगंज ले जाया गया। जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए घटना पर शोक व्यक्त कर रहे थे।
कोई टिप्पणी नहीं