Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : दिल्ली चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वीरपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न



सुपौल। देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत के बाद वीरपुर के गोल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस उत्सव का आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता बड़ी खुशी के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने इसे ऐतिहासिक जीत करार देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का अवसर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर यह जीत सुनिश्चित की। दिल्ली की जनता अब जान चुकी है कि भाजपा जो कहती है, वही करती है, इसलिए 'आप' और 'पाप' दोनों को धोते हुए भगवा लहराया गया।

इस मौके पर गोपाल आचार्य, पशुपति प्रसाद गुप्ता, अनिल सिंह, राजीव रंजन, संजय मांझी, राकेश कुमार उर्फ गांधी, अनीश कुमार, अजय सिंह, पवन कुमार मेहता, जीवछ सिंह, राजकुमार राय, कौशिकी पांडेय, विमल बंसल, अजीत गुप्ता, विभीषण मुखिया, लड्डू मंडल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं