Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़ भपटियाही : आशा कार्यकर्ताओं को हाउस-टू-हाउस आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

 


सुपौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में शनिवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल ने की। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं को हाउस-टू-हाउस जाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

बैठक के दौरान सभी आशा कार्यकर्ताओं का आईडी भी तैयार किया गया, ताकि वे सुचारू रूप से अभियान में भाग ले सकें। यह विशेष अभियान 26 मई से 28 मई तक चलेगा, जिसमें घर-घर जाकर पात्र लाभुकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

प्रशिक्षण सत्र में बीसीएम तपेश कुमार, लीलानंद सिंह, लेखापाल राजीव रंजन मिश्रा सहित कई स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता इंद्रमाला देवी, विमला देवी, रीता देवी, अमीना खातून, ललिता देवी, रूबी देवी, रेशमी देवी, बबीता देवी, रुवेदा खातून, मीना देवी, गीता देवी, नीलम देवी, ममता देवी समेत अन्य आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थीं।

प्रशिक्षण के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ लाभुकों से संवाद स्थापित करने के तरीके भी बताए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जा सके।



कोई टिप्पणी नहीं