Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महिला कांग्रेस का "नारी संवाद" कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं को सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

 


सुपौल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के तत्वावधान में पिपरा विधानसभा क्षेत्र के हरदी अजान में सोमवार को "नारी संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष स्वाति मंडल ने की।

इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना, संगठन का विस्तार करना और नारी सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करना रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष स्वाति मंडल ने कहा, "संविधान ने महिलाओं को 50% आरक्षण का अधिकार दिया है, लेकिन जमीनी हकीकत में महिलाएं आज भी अपने हक से वंचित हैं। अब समय आ गया है कि नारी को सिर्फ पूजा ही नहीं, अपने अधिकारों के लिए भी खड़ा होना होगा।"

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता और महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर ज्योति खन्ना ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें राजनीतिक तथा सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा, "हम जिले के हर गांव में जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगे, ताकि महिला शक्ति को संगठित कर एक मजबूत जनाधार तैयार किया जा सके। इसका असर आगामी चुनावों में स्पष्ट रूप से दिखेगा।"

कार्यक्रम में सविता, रेखा, नीतू, सोनी, परमिला, जुली समेत कई महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। इनकी सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया और महिलाओं के जोश व सहभागिता ने इसकी सार्थकता को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

इस आयोजन को लेकर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सकारात्मक चर्चा है। यह कार्यक्रम महिला नेतृत्व और जागरूकता के क्षेत्र में एक प्रभावी कदम के रूप में देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं