Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न, मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र



सुपौल। भाजपा पश्चिमी मंडल की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार की देर शाम भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित भाजपा पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

करीब दो घंटे तक बंद कमरे में चली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रणनीति, कार्यशैली और संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य किरण कुसवाहा ने मंत्री नीरज कुमार सिंह को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। वहीं अजय साह ने विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य को सम्मानित किया। मंत्री नीरज कुमार सिंह ने भी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्री नीरज कुमार सिंह खुद कार्यकर्ताओं को संगठित और सक्रिय करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 2005 में मंत्री ने क्षेत्र को जंगलराज से मुक्त कराया था, अब फिर से विपक्षी दल लोगों को 20 साल पीछे ले जाने की बात करते हैं, जिसे कार्यकर्ता कभी सफल नहीं होने देंगे।

बैठक में "ऑपरेशन सिंदूर" जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं