यात्रा से लौटकर शुभम राज श्रीवास्तव
भेड़ेटार: 250 रुपये में बादलों की सैर, नेपाल का छिपा हुआ रत्न
जेठ की तपती गर्मी में अगर आप ठंडी हवाओं और बादलों के बीच
सुकून की तलाश में हैं,
तो नेपाल का भेड़ेटार आपके लिए एकदम सही जगह है। सुपौल से दो घंटे
की यात्रा कर आप शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशनों का मज़ा ले सकते हैं वो भी केवल
250 रुपये में। बस की खिड़की से ठंडी हवाएँ, रास्ते में चाय
की टपरी, और भेड़ेटार के स्काई वॉक पर बादलों के बीच टहलने
का रोमांच—यह यात्रा बजट में मस्ती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
है। धरान के रास्ते घूमते हुए स्थानीय ढेड़ो-गुन्द्रुक का स्वाद लें और पहाड़ों की
ठंडक में अपने इंस्टाग्राम रील्स को यादगार बनाएँ।
![]() |
Bhedetar A precious gift of nature |
भेड़ेटार: प्रकृति का अनमोल उपहार
नेपाल के कोशी प्रदेश में 1420 मीटर की ऊँचाई पर
बसा भेड़ेटार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक
सुंदरता, शांत वातावरण, और रोमांचक
अनुभवों के लिए तेज़ी से पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। धरान से मात्र 18 किमी और विराटनगर से 70 किमी दूर, यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। सुबह कोहरे और बादलों के
बीच सूर्योदय का नज़ारा, हरियाली से भरे पहाड़, और ठंडी हवाएँ यहाँ का अनुभव अविस्मरणीय बनाती हैं।
![]() |
सुबह 04 बजे जोगबनी स्टेशन पर |
प्रमुख आकर्षण
1.
स्काई वॉक: रोमांच का नया ठिकाना
भेड़ेटार का स्काई वॉक टावर पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा
आकर्षण है। 500 नेपाली रुपये (₹313 भारतीय रुपये) के टिकट में आप
शीशे के फर्श पर चलते हुए हजारों फीट नीचे की घाटियों और धरान शहर का 360-डिग्री नज़ारा देख सकते हैं।
![]() |
स्काई वॉक: रोमांच का नया ठिकाना |
3. पाथीभारा मंदिर: यह धार्मिक स्थल स्थानीय और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है। मंदिर के दर्शन के बिना आपकी यात्रा अधूरी है। यहाँ की शांति और आध्यात्मिक वातावरण मन को सुकून देता है।
![]() |
पाथीभारा मंदिर |
![]() |
सांगुरी गढ़ी |
5. नमस्ते झरना: मात्र 65
नेपाली रुपये (₹41/- भारतीय रुपये) में नमस्ते झरने के
निर्मल जल का आनंद लें सकते हैं। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य और शांति इसे परिवार
और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आदर्श बनाता है।
![]() |
नमस्ते झरना |
यात्रा का सर्वश्रेष्ठ समय: फरवरी से जून
और सितंबर से नवंबर के बीच भेड़ेटार का मौसम सुहावना रहता है। ठंडी जलवायु के कारण
सुबह और शाम के लिए गर्म कपड़े साथ रखें।
यात्रा टिप्स
दो दिन का प्लान: सभी प्रमुख स्थानों को देखने के लिए कम
से कम दो दिन की यात्रा प्लान करें।
बजट में मस्ती: कम खर्च में शानदार अनुभव के लिए स्थानीय
बस और होमस्टे चुनें।
इंस्टा-वर्थी: स्काई वॉक और नमस्ते झरने पर रील्स बनाएँ, जो
सोशल मीडिया पर छा जाएँगी।
कोई टिप्पणी नहीं