Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : एसडीएम ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी


सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने शनिवार देर रात त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में रात्रि पाली की चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकों की उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शशि नंदन अस्पताल में उपस्थित पाए गए। वहीं लेबर रूम में तीन एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से कार्यरत मिलीं। उस समय लेबर रूम में तीन महिला मरीजों का इलाज चल रहा था।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि रात्रि में भर्ती मरीजों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है और हर दिन रात 8 से 9 बजे के बीच भोजन वितरित किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल में दो एंबुलेंस हैं, जिनमें से एक का संचालन हो रहा है जबकि दूसरी एंबुलेंस मरम्मताधीन है।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं