Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू, जिलाधिकारी ने किया तटबंध कार्यों का निरीक्षण




सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया और EC Bag/Geo Bag से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि संभावित बाढ़ 2025 को ध्यान में रखते हुए तटबंध के किमी 40 से किमी 84 तक के हिस्से में 40,500 (चालीस हजार पाँच सौ) EC Bag/Geo Bag तैयार किए जा रहे हैं। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल ने जानकारी दी कि इन बोरियों में बालू भरकर बाढ़ से सुरक्षा के लिए आवश्यक स्थानों पर रखा जाएगा।

जिलाधिकारी श्री कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी इन्द्रवीर कुमार, कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं