सुपौल। लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अंचलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन सुपौल उपस्थित रहे।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति लाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, भूमि सर्वेक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि आम लोगों को समय पर सेवा मिल सके और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सशक्त हो सके।
कोई टिप्पणी नहीं