सुपौल। निर्मली थाना परिसर में शनिवार को ज़मीन विवाद से संबंधित मामलों के समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में बड़ी संख्या में अंचल क्षेत्र के फरियादी अपने-अपने मामलों से जुड़े दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए।
जनता दरबार में निर्मली अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह, राजस्व अधिकारी साहिना बेगम और थानाध्यक्ष सियावर मंडल की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने एक-एक कर मामलों की सुनवाई की और समाधान की दिशा में जरूरी निर्देश दिए।
अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि दरबार में पुराने एक मामले का निष्पादन किया गया है, जबकि दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। शेष लंबित मामलों की अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित कर दी गई है।
जनता दरबार के आयोजन से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं