Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मछुआरा दिवस पर भव्य समारोह का हुआ आयोजन, मंत्री नीरज कुमार सिंह ने की शिरकत



सुपौल। टाउन हॉल सुपौल में बुधवार को मछुआरा दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नीरज कुमार सिंह थे, जिन्होंने मछुआरा समुदाय के कल्याण और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सुपौल के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार मौजूद रहे। उन्होंने सभा को मैथिली भाषा में संबोधित करते हुए मछुआरा समुदाय के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मछुआरों के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने भी अपने विचार रखते हुए मछुआरा समाज की भूमिका और योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग से ए. के. अमर, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सहित कई अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। मंच संचालन का कार्य मध्य विद्यालय, जगतपुर की शिक्षिका दीपशिखा ने बखूबी निभाया।

इस अवसर पर मछुआरा समुदाय से संबंधित लाभार्थियों के बीच मत्स्य पालन से जुड़े उपकरणों और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में मछुआरा समुदाय के लोग, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील मत्स्य कृषक और जिले के सभी प्रखंडों से मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री भी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं