सुपौल। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर जिले में "नो ऑफिस डे" के तहत विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं आपूर्ति निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को चले इस विशेष अभियान में कुल 96 दुकानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानों पर खाद्यान्न वितरण की स्थिति का जायजा लिया और उपभोक्ताओं से संपर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।
जिला आपूर्ति कार्यालय के अनुसार यह विशेष निरीक्षण अभियान 2 सितंबर से 9 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जिले की सभी पीडीएस दुकानों की गहन जांच की जाएगी ताकि माह सितंबर में खाद्यान्न वितरण पारदर्शी और सुचारु रूप से सुनिश्चित हो सके।
कोई टिप्पणी नहीं