Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : सांप के काटने से दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

 


सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में जहरीले सांप के काटने से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. निखिल आर्या ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें 5 से 6 घंटे तक निगरानी में रखने की सलाह दी। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घायलों की पहचान नागेश्वरी देवी (45 वर्ष), पत्नी राजेंद्र शर्मा, निवासी गुड़िया वार्ड-5, थाना जदिया। प्रमोद कुमार (45 वर्ष), पुत्र कारी ऋषिदेव, निवासी लक्ष्मीनिया वार्ड-11, थाना त्रिवेणीगंज के रूप में हुई। 

पहली घटना में, लक्ष्मीनिया वार्ड-11 निवासी प्रमोद कुमार खेत में सिंचाई कर रहे थे। पाइप उठाने के दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। वहीं दूसरी घटना में, गुड़िया वार्ड-5 निवासी नागेश्वरी देवी घर में जलावन निकाल रही थीं, तभी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया।

दोनों घटनाओं के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।


कोई टिप्पणी नहीं