Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : व्याहुत कलवार संघ द्वारा कुलदेवता बलभद्र की पूजा सह जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न


सुपौल। प्रतापगंज बाजार स्थित पारख जैन भवन परिसर में शुक्रवार को व्याहुत कलवार संघ द्वारा कुलदेवता बलभद्र की पूजा सह जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संजीव कुमार भगत एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी द्वारा सुसज्जित पंडाल में भगवान बलभद्र की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा-अर्चना का कार्य पंडित बलराम उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया।

पूजनोत्सव में प्रतापगंज सहित सुरजापुर, उधमपुर, मधूबनी, सरायगढ़, जीबछपुर, भागवतपुर से आए सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर पंडित बलराम उपाध्याय ने बलराम जी के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी को रोहिणी के गर्भ से उनका जन्म हुआ था। उन्हें संकर्षण अवतार, हलधर, बलदाऊ और बलभद्र के रूप में जाना जाता है। बलराम जी भगवान विष्णु के अंश माने जाते हैं और राक्षसों का वध करने वाले धर्म रक्षक देवता के रूप में पूजित हैं।

उन्होंने बताया कि बलराम जयंती (ललही छठ) केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्याहुत समाज में प्रेम, परंपरा, कृषक संस्कृति और कुल मर्यादा को एक सूत्र में बांधती है। इसी विश्वास के तहत महिलाएं व्रत रख अपनी संतान के दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं।

पूजनोत्सव के उपरांत व्याहुत कलवार संघ की ओर से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया तथा रात्रि में जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

मौके पर राजकुमार भगत, अवधेश भगत, निर्मल भगत, दिलीप भगत, दीपक भगत, अभिषेक भगत, अनमोल भगत, निखिल भगत, विमलेश भगत, पूर्व संघ अध्यक्ष राजकिशोर भगत, कंचन देवी, रीता देवी, वंदना देवी, अनिता देवी, सविता देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं