सुपौल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 3 दिवसीय खेल कार्यक्रम एवं शारीरिक फिटनेस गतिविधियों प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।
उद्घाटन अवसर पर सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, सचिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता, पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, मुकेश कुमार यादव, वरीय उप समाहर्त्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
2 कि.मी. दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम
🔹 अंडर-16 बालिका वर्ग
प्रथम – रंजना कुमारी
द्वितीय – ज्योति कुमारी
तृतीय – भारती कुमारी
🔹 अंडर-16 बालक वर्ग
प्रथम – ललित मुखिया (U.M.S परसरमा)
द्वितीय – नंदन कुमार (+2 H.S सुखपुर)
तृतीय – दिलखुश कुमार (मध्य विद्यालय परसरमा)
🔹 अंडर-14 बालक वर्ग
प्रथम – राहुल कुमार (मध्य विद्यालय गौरवगढ़)
द्वितीय – सौरभ कुमार (मध्य विद्यालय खरैल पुनर्वास)
तृतीय – रवि कुमार (मध्य विद्यालय गौरवगढ़)
🔹 अंडर-14 बालिका वर्ग
प्रथम – संतोषी कुमारी (मध्य विद्यालय गौरवगढ़)
द्वितीय – पार्वती कुमारी (मध्य विद्यालय खरैल पुनर्वास)
तृतीय – कामिनी कुमारी (मध्य विद्यालय परसरमा)
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने लायक था। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं