सुपौल। समाहरणालय परिसर में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।
जनता दरबार में लोगों की विभिन्न समस्याओं जैसे भूमि, राजस्व, विकास योजनाओं, पंचायत कार्यों एवं अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है।
इस अवसर पर सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, सचिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता, गयानंद यादव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, संतोष कुमार रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं