सुपौल। निर्मली अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी विजय प्रताप ने की। मौके पर राजस्व अधिकारी शाहिना बेगम और थानाध्यक्ष सियावर मंडल भी उपस्थित रहे।
जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 2 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 10 पुराने लंबित मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी ने बताया कि कुल 2 मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से कर दिया गया है, वहीं शेष मामलों पर अगली जनता दरबार में कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं