Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार में महिलाओं को बड़ा तोहफा, सीएम नीतीश ने 80 पिंक बसों का लोकार्पण किया


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 80 नई पिंक बसों का लोकार्पण किया। इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

इसके साथ ही सीएम ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ई-टिकट सुविधा से यात्रियों को टिकट खरीदने में समय की बचत होगी और धोखाधड़ी की संभावना भी कम होगी।

नई पिंक बसों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर बस में 3 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सीट और अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों के परिचालन से महिलाओं का सफर और अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सहज होगा।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, परिवहन मंत्री सहित कई अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में आधुनिक परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। 


कोई टिप्पणी नहीं