सुपौल। नेपाल में बढे तनाव के बाद पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निर्मली के नेतृत्व में इंडो-नेपाल बॉर्डर का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पदाधिकारियों के साथ सीमा क्षेत्र की स्थिति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के क्रम में सीमा क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में पाई गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निर्मली ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
कोई टिप्पणी नहीं