Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में 61 अभियुक्त गिरफ्तार, जुर्माने के रूप में वसूले गए 84 हजार



सुपौल। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सुपौल पुलिस ने बीते 24 घंटों में जिले भर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

सुपौल पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 52 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि 9 अभियुक्तों को जमानत पर रिहा किया गया। वहीं, 33 अभियुक्तों को अज़मानतीय (बिना जमानत) श्रेणी में रखा गया है।

अभियान के दौरान पुलिस ने 1 आरोपी को लूटकांड में, 2 आरोपियों को हत्या के प्रयास मामले में, तथा 10 अन्य विशेष मामलों में गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा 127 लीटर देशी शराब बरामद की गई तथा 8 अभियुक्तों को शराबकांड में गिरफ्तार किया गया। साथ ही 1 वाहन भी जब्त किया गया है। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 84,000 का समन शुल्क वसूला है।

सुपौल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी और सघन जांच अभियान जारी रहेगा।



कोई टिप्पणी नहीं