Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : कुशहा गांव में फसल कटनी प्रयोग, अगहनी धान की उपज 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज



सुपौल। बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के चांदपीपर पंचायत स्थित कुशहा गांव में गुरुवार को अगहनी धान फसल का कटनी प्रयोग (क्रॉप कटिंग) किया गया। प्रयोग किसान महेंद्र यादव के खेत में किया गया, जहां 10 मीटर × 5 मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कर उपज का आकलन किया गया।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु ने बताया कि कटनी प्रयोग के दौरान हरा दान का कुल वजन 15 किलोग्राम प्राप्त हुआ। आकलन के आधार पर धान की उपज 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर किसानों को फसल सहायता योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मौके पर कृषि समन्वयक वीरेंद्र कुमार, किसान सलाहकार राजेश कुमार सहित कई किसान उपस्थित रहे और पूरे प्रक्रिया का अवलोकन किया।

कोई टिप्पणी नहीं