Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रखंड कार्यालय भपटियाही में मनाया गया कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड कांग्रेस कार्यालय भपटियाही में रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे ने की। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेल चित्र पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि 28 दिसंबर 1885 को भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और देश को आजादी दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर कांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष सावित्री देवी, सुदेश्वर यादव, परमेश्वर यादव, राजकुमार राम, व्यासदेव साह, मो. बालो, मोतीराम, लक्ष्मी यादव, कृष्ण मोहन पासवान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित 

कोई टिप्पणी नहीं