Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई समारोह का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

 


सुपौल। बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं नव नियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी नई जिम्मेदारी मिलने पर सुपौल जिले में उत्साहपूर्वक बधाई दी गई। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मल्लिक ने कहा कि नितिन नवीन की नियुक्ति से पूरे देश में हर्ष का माहौल है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के युवा और ऊर्जावान नेता को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

अधिवक्ता रूद्र प्रताप लाल ने कहा कि नितिन नवीन के कार्यकाल में बिहार में सड़कों और पुलों का व्यापक जाल बिछा है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिली है। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।

वहीं युवा नेता शुभम राज श्रीवास्तव ने भी नितिन नवीन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी नई भूमिका से भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी और बिहार के विकास को और गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता नीता कुमारी, अभय श्रीवास्तव, शैलेश कुमार कर्ण, प्रोफेसर विनोद शंकर कर्ण, अधिवक्ता श्याम प्रकाश, मोहन कुमार, रमेश मंडल, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश कुमार मंडल, महेंद्र राम दास, सीताराम मुखिया, गोविंद पंडित, रंजीत कुमार, उपेन्द्र कुमार, मुनचुन कुमार, अमर कुमार मल्लिक सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं