सुपौल। जिले में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 04 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सुपौल सदर थाना एवं मद्यनिषेध विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी सुपौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज वार्ड संख्या–11 में की गई।
छापेमारी के दौरान कामेश्वर यादव, पिता सुभक यादव, निवासी लालगंज वार्ड संख्या–11, थाना व जिला सुपौल के घर से कुल 1275 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में सुपौल थाना में विधिसम्मत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बरामद प्रतिबंधित इंजेक्शनों के Backward एवं Forward Linkage की गहन जांच शुरू कर दी गई है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं