Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 13 लोक शिकायत मामलों की सुनवाई की

 


सुपौल। 10 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा उनके कार्यालय वेश्म में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण द्वितीय अपील से संबंधित कुल 13 वादों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 08 वादों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष 05 वादों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।

लोक शिकायतों की इस सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी त्रिवेणीगंज, अंचल अधिकारी पिपरा, राजस्व अधिकारी निर्मली, प्रखंड विकास पदाधिकारी छातापुर एवं थानाध्यक्ष वीरपुर उपस्थित रहे। वहीं अंचल अधिकारी सुपौल जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। 

कोई टिप्पणी नहीं