Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिलाधिकारी ने इंटर परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन के दिए निर्देश



सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा RKBA उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज एवं उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज में संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक को कदाचार-मुक्त, शांतिपूर्ण एवं सफल परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज के परिसर में स्थित पुराने व जर्जर भवन को ध्वस्त कर CSR फंड से बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज को संबंधित भूमि की मापी अंचलाधिकारी से अविलंब कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं