Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत आयोजित की गयी शिविर, 153 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज, महाराजी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपीपर तथा छिटही हनुमान नगर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से कुल 153 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि चारों स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित शिविरों के दौरान कुल 153 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार महिलाओं को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य जांच शिविर में लैब टेक्नीशियन सत्यनारायण पासवान द्वारा गर्भवती महिलाओं का वीडीआरएल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, यूरिन, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त भोजन करने, खान-पान पर विशेष ध्यान देने, भारी वजन उठाने से परहेज बरतने तथा अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी।

शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल के अलावा डॉ. लक्ष्मीकांत राय, डॉ. मयंक रंजन, डॉ. रवि शंकर कुमार, सज्जाद अहमद, पवन ओझा, डॉ. रचना रानी, लेखापाल राजीव रंजन मिश्र, लीलानंद सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार मंडल सहित एएनएम बबीता कुमारी, अर्चना कुमारी, डोली कुमारी, मुनकी कुमारी, सुनिधि कुमारी, संजना गुप्ता, कुसुमलता कुमारी, अनिता कुमारी, शैला कुमारी, गीता कुमारी समेत अन्य एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं