Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : एमडीए कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, डीएम ने स्वयं दवा सेवन कर दिया संदेश




सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा निर्मली प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित हाई स्कूल हरियाही में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एमडीए (Mass Drug Administration) कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने डीईसी (DEC) एवं एल्बेंडाजोल की दवा स्वयं सेवन कर तथा बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए एमडीए कार्यक्रम के तहत दी जा रही दवाओं का सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी पात्र व्यक्ति दवा का सेवन अवश्य करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह दवा 0 से 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं खिलाई जानी है। साथ ही दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दवा पूर्णतः सुरक्षित है और सही तरीके से सेवन करने पर फाइलेरिया से बचाव में बेहद प्रभावी है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं