Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सिमराही बाजार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 236 बोतल नेपाली शराब बरामद



सुपौल। राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में मंगलवार सुबह पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि, घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सिमराही स्थित पुराने सिनेमा हॉल के समीप घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान जैसे ही तस्कर ने पुलिस को देखा, वह अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो प्लास्टिक की बोरियों में रखी कुल 236 बोतल देशी सोफिया नेपाली शराब बरामद की। इसके साथ ही एक ग्लैमर बाइक भी जब्त की गई, जिसका पंजीकरण संख्या बीआर-50एई-3977 बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाके में घना कोहरा होने के कारण तस्कर भागने में सफल रहा। फिलहाल जब्त बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है।

इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं