Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला जनता दरबार में 61 आवेदनों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई का निर्देश

 


सुपौल। समाहरणालय में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की। इस दौरान आम नागरिकों से कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला जनता दरबार में उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, जिला परिवहन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सज्जन, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासन द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं