Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नवनिर्मित शिव मंदिर में प्रतिमा स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 कन्याओं ने लिया भाग

 



सुपौल। त्रिवेणीगंज अनुमंडल अंतर्गत जदिया पंचायत के अनन्तपुर चौक वार्ड संख्या 12 स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को भक्ति और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर परिसर से 251 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 251 कन्याएं सिर पर कलश धारण कर मंदिर परिसर से निकलीं। शोभायात्रा एनएच-327ई मार्ग होते हुए कीर्तन घाट पहुंची, जहां ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कीर्तन घाट स्थित सुरसर नदी से विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया। आयोजन में महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर निर्माणकर्ता अनमोल प्रसाद यादव ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण संपन्न हुआ है तथा प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही नियमित पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी जाएगी।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूनम पासवान, मुखिया प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम यादव, सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष कुंदन कुमार, मनीष यादव, गौतम कुमार, जीवन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं