Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नवनिर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना पर निकली भव्य कलश यात्रा, 501 कन्याओं ने किया क्षेत्र को भक्तिमय

 


सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत चकडुमरिया पूरनवास वार्ड संख्या 10 में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत इस शोभायात्रा में 501 कन्याओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

सुबह विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन के उपरांत कलश यात्रा की शुरुआत भागेश्वरी माता मंदिर परिसर से हुई। श्रद्धालुओं ने भागेश्वरी माता मंदिर के समीप स्थित पवित्र कोशी नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। इसके पश्चात कन्याएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और जयघोष के साथ विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंचीं।

कलश यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में तथा पुरुष श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ यात्रा में शामिल हुए।

मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदन किशोर ठाकुर, सचिव रामचंद्र यादव एवं कोषाध्यक्ष नागेश्वर महाराज ने संयुक्त रूप से बताया कि नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा है और भविष्य में भी नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक ब्राह्मणों द्वारा जलाभिषेक एवं विशेष पूजन संपन्न कराया गया। समिति की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी दिनों में प्राण-प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं