Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एसएसबी 45वीं वाहिनी ने वन्यजीव तस्करी का प्रयास किया विफल, हिरन का सींग बरामद, एक गिरफ्तार

 


सुपौल। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने सतर्क ड्यूटी के दौरान वन्यजीव तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सीमा चौकी भीमनगर द्वारा भीमनगर चेक पोस्ट पर की गई सघन जांच के दौरान वन्यजीव अवयव (हिरन का सींग) की जब्ती करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी भीमनगर के जिम्मेवारी क्षेत्र से वन्यजीव अवयव की तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षा दल को सतर्क कर तत्काल सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान सुरक्षा दल ने सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश कुमार देव, ग्राम भवानीपुर, जिला सुपौल बताया। इसके पश्चात उसके थैले की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें से एक हिरन का सींग बरामद हुआ। पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि वह उक्त सींग को अपनी बहन के घर नेपाल ले जा रहा था।

कमांडेंट ने बताया कि वन्यजीव अवयवों को रखना, उनका परिवहन अथवा व्यापार करना कानूनन दंडनीय अपराध है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद हिरन का सींग को वन क्षेत्राधिकारी, वीरपुर, जिला सुपौल को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल सहित अन्य कार्मिकों की भूमिका सराहनीय रही। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी एवं वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं