Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एसएसबी 45वीं बटालियन की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर व भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त



सुपौल। भारत–नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 45वीं बटालियन ने तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग कार्रवाई में एसएसबी जवानों ने 42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि दो स्थानों से कुल 209.1 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई। इस दौरान एक तस्कर को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद रिफ्यूजी कॉलोनी बीओपी के जवानों एवं बसमतिया थाना पुलिस के साथ संयुक्त विशेष नाका दल का गठन किया गया।

संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 199/05 से लगभग 100 मीटर भारत की ओर घात लगाकर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर गुप्त मार्ग से जाते हुए दिखाई दिया। सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की थैली में पैक 42 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के सिंधुली जिले के निवासी रविराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद नशीला पदार्थ एवं अभियुक्त को बसमतिया थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

इसी क्रम में नरपतपट्टी बीओपी के जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान 120 लीटर नेपाली शराब जब्त की। जब्त शराब को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सिमराही उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं नियोर बीओपी के जवानों ने भी नाका ड्यूटी के दौरान 89.1 लीटर नेपाली शराब बरामद करते हुए एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मधुबनी जिले के नियोर निवासी चंचल कुमार के रूप में की गई है।

इस संयुक्त अभियान में एसएसबी के सहायक कमांडेंट जगत्तर सिंह, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुमार, सहायक उप निरीक्षक भारत भूषण तथा बिहार पुलिस के उप निरीक्षक अमित कुमार सहित अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही। सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध एसएसबी एवं बिहार पुलिस का यह संयुक्त अभियान लगातार जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं