Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : होली से पहले शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 45 पेटी देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

 



सुपौल। होली पर्व को लेकर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार सुबह बड़ी सफलता मिली। मद्य निषेध थाना सिमराही की पुलिस ने राघोपुर थाना क्षेत्र के चंपानगर में छापेमारी कर 45 पेटी देशी “दिलवाले” शराब बरामद की है। जब्त शराब में कुल 1350 बोतल शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया गया है। जांच में सामने आया कि उक्त कार पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थीं। वाहन पर बिहार का फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था, जबकि उसका वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का WB 74 AB 0321 है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वाहन का इस्तेमाल पहले भी शराब तस्करी में किया गया है या नहीं।

मद्य निषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप बादशाह चौक से सखुआ की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंपानगर में घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस को देखकर दोनों तस्करों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के परसा बीरबल निवासी 19 वर्षीय मनीष कुमार तथा जयनगरा निवासी 22 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी हासिल की जा सके। जब्त शराब, वाहन और दोनों आरोपियों को थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं