Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पुलवामा के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, एसएसबी 45वीं बटालियन ने किया प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

 


सुपौल। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 45वीं बटालियन, वीरपुर के तत्वावधान में ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए मानव सेवा के माध्यम से उनकी शहादत को सार्थक स्मरण करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं वीर शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहेब झा, डीपीएम बालकृष्ण चौधरी, एसडीएम नीरज कुमार, डीएस डॉ. सुशील कुमार, एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह, उप कमांडेंट सुमन सौरभ, प्रवीण कुमार कौशिक, इंस्पेक्टर सुधांशु शेखर मिश्रा, स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के दौरान एसएसबी के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आशीष देव एवं डॉ. नितेश जय ने भी रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर ब्लड बैंक की टीम एवं चंदन की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता एवं देशभक्ति का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।

एसएसबी 45वीं वाहिनी, स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र सेवा केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि मानव सेवा के माध्यम से भी की जा सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं