Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : भीषण अगलगी में पांच परिवारों के घर जलकर राख, किशोर झुलसा



सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 16 में भीषण आगलगी की घटना में अलग-अलग परिवारों के पांच घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में लगभग 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं आग की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल सुपौल में चल रहा है।

घटना के संबंध में गृहस्वामी पृथी तांती ने बताया कि अलाव से अचानक घर में आग लग गई। उस समय सभी लोग घर में सोए हुए थे। गर्माहट महसूस होने पर नींद खुली तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। शोर मचाने पर आसपास के लोग जागे और आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-देखते अगल-बगल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अगलगी में पृथी तांती के घर में रखा अलमीरा, पलंग, चौकी, चावल, गेहूं, कपड़े व बक्सा जलकर राख हो गया। वहीं शिवनारायण तांती के घर से ट्रंक, गोदरेज, पलंग, बर्तन, चावल व गेहूं जल गए। नटाय तांती के घर में पलंग, चौकी, बक्सा, कपड़े एवं आवश्यक कागजात नष्ट हो गए। वीरेन तांती के घर में खेत पटवन के लिए रखा पंप सेट, तीन साइकिल, बक्सा, ट्रंक, चावल व गेहूं जलकर राख हो गया। इसके अलावा कैलू तांती के घर में लकड़ी का फर्नीचर, पलंग, चौकी, गोदरेज, बक्सा, अनाज व जरूरी कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए।

इस अग्निकांड में वीरेन तांती का 15 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार आग की चपेट में आकर झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक सभी घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी पिपरा उमा कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं और पीड़ित परिवारों को तत्काल एक प्लास्टिक शीट एवं एक कंबल उपलब्ध कराया।

कोई टिप्पणी नहीं