Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

समाहरणालय में जिला जनता दरबार आयोजित, 58 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिये गये निर्देश

 


सुपौल। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है, इसलिए मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

कार्यक्रम के दौरान सच्चिदानंद सुमन अपर समाहर्ता, गयानंद यादव जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल/त्रिवेणीगंज, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुपौल/निर्मली, अमित कुमार अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पुष्पा कुमारी वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, राशन, आवास योजना, पेंशन तथा अन्य विभागीय मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवेदनों का निष्पादन कर इसकी प्रतिवेदन जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं