Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भूकम्प परिदृश्य अभ्यास को लेकर समाहरणालय में की गयी तैयारी बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

 


सुपौल। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 26 फरवरी 2026 को आयोजित किए जाने वाले भूकम्प परिदृश्य अभ्यास की पूर्व तैयारी को लेकर 20 फरवरी 2026 को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की।

बैठक में भूकम्प जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, आपदा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर मो. तारिक, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन), सच्चिदानंद सुमन अपर समाहर्त्ता, मनोहर कुमार साहु अनुमंडल पदाधिकारी, अमित कुमार अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उप कमांडेंट/टीम लीडर 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ थुमहा कैंप पिपरा सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान एनडीआरएफ की ओर से आए प्रशिक्षक द्वारा भूकम्प से बचाव, राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन से संबंधित एक विस्तृत पीपीटी प्रस्तुति दी गई। इसमें आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा कार्य-योजना की जानकारी साझा की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में अपर समाहर्त्ता, सुपौल को निर्देश दिया कि 26 फरवरी को आयोजित भूकम्प परिदृश्य अभ्यास के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं