Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में पढ़ाई के दौरान दो छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

 



सुपौल। निर्मली नगर पंचायत स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एवं हॉस्टल में पढ़ाई के दौरान शुक्रवार को दो छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। बेहोश होने वाली छात्राओं की पहचान रानी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाई कर रही थीं। एक क्लास समाप्त होने के बाद दूसरी घंटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही सहपाठियों और स्कूल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए दोनों छात्राओं को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों छात्राओं को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक जांच और आवश्यक उपचार के बाद उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

इधर, छात्राओं के बेहोश होने की खबर फैलते ही स्कूल और अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सहपाठियों और परिजनों में चिंता का माहौल देखा गया। हालांकि, चिकित्सा टीम की तत्परता से समय रहते उपचार शुरू कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। डॉक्टरों के अनुसार, कमजोरी, मानसिक तनाव या अन्य स्वास्थ्य कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल मो. साजिद इकबाल कैफी ने बताया कि क्लास के दौरान अचानक यह घटना हुई, जिसके बाद तुरंत छात्राओं को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों छात्राएं ठीक हैं।


कोई टिप्पणी नहीं