सुपौल। समाहरणालय में गुरुवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश रंजन, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं