सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत डगमारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता एसएसपी सरथ आर. एस ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पुलिस प्रशासन से सीधे संवाद किया।
जनता दरबार के दौरान उपस्थित लोगों ने नशा, शराब एवं इससे जुड़ी सामाजिक समस्याओं को लेकर अपनी बातें रखीं। वक्ताओं ने कहा कि नशा और शराब युवा पीढ़ी की बर्बादी का मुख्य कारण बनता जा रहा है, जिस पर सख्त नियंत्रण बेहद आवश्यक है।
एसएसपी सरथ आर.एस. ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी मामले में संज्ञान में आने के बाद दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मौके पर डीएसपी राजू रंजन, इंस्पेक्टर, डगमारा थाना अध्यक्ष धनेश्वर मंडल, कुनौली थाना अध्यक्ष रौशन कुमार, एएसआई अमरेश कुमार, पूर्व सरपंच चितनारायण यादव, कमलपुर मुखिया प्रकाश चंद्र मेहता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नथुनी मंडल, दिनेश पासवान, मुखिया गंगा प्रसाद साह, रविन्द्र कामत, पुनीत यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं