Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

 



सुपौल। पी०आर०सं०-023476 (1&PRD) 2025-26 के माध्यम से प्रकाशित सूचना के आलोक में बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना के तहत पत्रकारों को बीमित करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पूर्व में आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि 17.02.2026 निर्धारित की गई थी।

इस संबंध में कई पत्रकारों द्वारा अनुरोध किया गया कि वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन समर्पित नहीं कर पाए हैं। उक्त के आलोक में सक्षम प्राधिकार के आदेशानुसार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 21.02.2026 कर दी गई है।

सभी संबंधित पत्रकार दिनांक 20.02.2026 तक ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट तथा ₹6,462/- (छः हजार चार सौ बासठ) की राशि का डिमांड ड्राफ्ट जिला जनसंपर्क कार्यालय सुपौल में अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं