Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अंतर सीमा बैठक में सीमा सुरक्षा व अपराध नियंत्रण पर हुई विस्तृत चर्चा



सुपौल। मुख्यालय स्थित कौशिकी भवन के सभागार में बुधवार को कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष की अध्यक्षता में अंतर सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत–नेपाल सीमा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई तथा सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक से पूर्व डीआईजी कुमार आशीष वीरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी सुपौल शरथ आर.एस., वीरपुर के एसडीएम नीरज कुमार एवं एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार के साथ सीमा से सटे भीमनगर, वीरपुर एवं बनेलीपट्टी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था, चेक पोस्ट और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा लिया गया।

आयोजित बैठक में एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह, डिप्टी कमांडेंट सुमन सौरभ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी मार्च माह में नेपाल में होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को देखते हुए सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने पर सहमति बनी।

इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मानव तस्करी, नारकोटिक्स के बढ़ते चलन, विभिन्न प्रकार की तस्करी एवं अवैध हथियारों के कारोबार जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। इन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय और खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर दिया गया।

बैठक में निर्मली के एसडीपीओ राजू रंजन कुमार के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सीमावर्ती इलाकों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपसी सहयोग से अपराध नियंत्रण की रणनीति को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं